मध्य प्रदेशसतना दर्पण

फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन

 सतना ।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा जिला युवा अधिकारी वीरदीप कौर और लेखापाल श्री महेश द्विवेदी जी के निर्देशन में आजादी के अमृत महोत्सव तहत किया फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन रामनगर ब्लॉक के ग्राम कंदवारी की शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रगान गाया गया फिर बच्चो को फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 की शपथ दिलवाई गई एवं फिट इंडिया के अंतर्गत दौड़ आयोजित की गई। स्कूल अध्यापक श्री श्रवण सिंह अध्यापिका श्रीमति प्रतिभा सिंह बैंस द्वारा बताया गया की हमारी युवा पीढ़ी अपने आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को जानने के साथ-साथ उसके महत्व को और हमारे पूर्वजों के बलिदान व त्याग को ध्यान में रखते हुए इसके प्रति अपनी कर्मनिष्ठा व देश प्रेम की भावना उत्पन्न हो सके। इसी उद्देश्य से पूरे देश में यह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें है। इस कार्यक्रम में रामनगर ब्लॉक के स्वयं सेवक अभिषेक कुमार नामदेव और स्वयंसेविका कल्पना प्रजापति, और कंदवारी युवा मंडल सदस्य अमित तिवारी, सुभम बैंस व स्कूल के छात्र – छात्राएं उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page