भारतीय किसान संघ ने धरना प्रदर्शन के साथ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का लिया फैसला

सिहोरा कुम्ही सतधारा जबलपुर दर्पण- 1 सितम्बर 2021 दिन बुधवार को भारतीय किसान संघ जबलपुर की जिला बैठक का आयोजन सेवा भारती के कार्यालय में किया गया। जिले की सभी तहसीलों से पहंुचे किसानों को संबोधित करते हुये प्रांत अध्यक्ष विजय गोटियां ने कहा कि आज देश का किसान लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य की मांग के लिये संघर्षरत है। खाद, बीज, बिजली, डीजल, कृषि यंत्रों की बेतहाशा मूल्य वृद्वि के कारण किसान को लागत निकालने के लिये संघर्ष करना पड़ रहा है। लाभकारी मूल्य मिलना तो बहुत दूर की बात है। श्री गोंटिया ने आगे बताया कि 8 सितम्बर को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य की मांग को लेकर देश के लगभग 525 जिलों के मुख्यालय पर भारतीय किसान संघ द्वारा धरना व प्रदर्शन किया जायेगा। देशव्यापी आंदोलन की इसी कड़ी में जबलपुर के सिविक सेंटर में लाभकारी मूल्य की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को 12 बजे ज्ञापन सौंपा जायेगा। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुये जबलपुर जिले की सभी तहसीलों के किसान धरना प्रदर्शन में शामिल होंगें। बैठक के उपरांत निर्वाचित सभी जिला पदाधिकारी रैली के रूप में दीनदयाल चौक जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्र्यापण कर आर्शीवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बैठक में उपस्थित प्रमोद चौधरी राष्टीय महामंत्री एग्रो इकानामिक रिसर्च सेंटर, प्रांत के संगठन मंत्री भरत पटैल, प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमनारायण पचौरी, प्रांत प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह पटैल, प्रांत मंत्री प्रहलाद पटैल, नंदकिशोर परोहा, पुखराज सिंह चंदेल, रीतेश पचौरी, उर्वशी सिंह, मुकुल पचौरी, रीतेश पटैल, मनीष पटेल, विनय पटेल, सुरेश पटैल सहित विभिन्न तहसीलों से शामिल हुये किसान पदाधिकारियों ने जिले के सभी किसानों से 8 सितम्बर को अधिक से अधिक संख्या में सिविक संेटर पंहुचने की अपील की है।



