जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

समाज के प्रति निष्ठा और कर्मठता को मिला सम्मान।

समाज के प्रति निष्ठा और कर्मठता को मिला सम्मान।
शिक्षक दिवस पर सहोदय स्कूलों का आयोजन।
जबलपुर। किसी राष्ट्र का सशक्त और सुनहरा भविष्य, उसका आज का वर्तमान तय करता है। लेकिन इस वर्तमान को गढ़ने वाला शिक्षक होता है। शिक्षा की रोशनी सारे समाज में फैला कर, अज्ञान के अंधकार को दूर करने का काम, कोविड-19 की विषम परिस्थितियों में, सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। परंपरागत तरीके से बच्चों को शिक्षा देने के तरीके, स्कूलों के माध्यम से संचालित होते थे। और लॉकडाउन के दौरान स्कूलों पर भी ताला जड़ दिया गया।
स्कूलों के इस अंधकार को दरकिनार करते हुए शिक्षकों ने, अपने स्थान पर बैठकर ही, जो ज्ञान का दीपक जलाया है। उसकी रोशनी तकनीक के पंख लगाए,उनके हर विद्यार्थी तक पहुंची रही। निश्चित ही राह कठिन थी, लेकिन राह की कठिनाइयों से ज्यादा, मन की चाह सशक्त थी।
शिक्षक दिवस के अवसर पर, देश के दूसरे राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ.सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर, उनके समाज के प्रति किए गए कार्यों को याद करते हुए, संस्कारधानी जबलपुर में विभिन्न आयोजन किए गए। लेकिन सदर स्थित सेंट अलोयसियस स्कूल में जबलपुर सहोदया स्कूलों के तत्वधान में, आयोजित एक कार्यक्रम में, उन कर्मठ और निष्ठावान शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिन्होंने कोविड-19 की विषम परिस्थितियों में ज्ञान की रोशनी का रास्ता, अवरुद्ध नहीं होने दिया। सीबीएसई के सभी विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर राधाकृष्णन के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ कपिल देव मिश्रा रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सिहोरा से पधारे अनुविभागीय अधिकारी, आशीष पांडे उपस्थित रहे।
स्वागत की कड़ी में मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ राजेश कुमार चंदेल और सेंट अलाइसियस स्कूल के प्राचार्य फादर सिबी जोसेफ ने किया। विशिष्ट अतिथि महोदय का स्वागत, चेयर पर्सन श्रीमती अपर्णा चौबे और सचिव एरिक स्वामी ने किया। कार्यक्रम में शिक्षकों के द्वारा इन विषम परिस्थितियों में किए गए उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य के आधार पर उन्हें सम्मानित किया गया।
स्वागत भाषण डॉक्टर राजेश चंदेल ने दिया और इस अवसर पर जबलपुर सहोदया स्कूलों की वेबसाइट का भी शुभारंभ किया गया।
इस कार्यक्रम में सहोदया की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीनल मंधान, डॉ कृष्णा नियोगी, श्रीमती वर्षा चौहान, श्रीमती संगीता ग्रोवर, ब्रदर जॉय सदस्य, श्रीमती चित्रांगी अय्यर, महेश मोरे को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शिल्पी भाटिया और श्रीमती सीमा दुबे द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन,चेयर पर्सन श्रीमती अपर्णा चौबे द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page