छोटी सी कहासुनी, जान पर पड़ी भारी।

जबलपुर। विगत दिनों पांडे चौक पर घटी मारपीट की घटना ने, इस सवाल को जन्म दिया है। मामूली सी बात पर लोग अपना आपा क्यों खोने लगे हैं?
लार्डगंज थाने के अंतर्गत घटी इस घटना में, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी मुकेश शुक्ला पर जानलेवा हमला किया गया।
हमला करने वाले कभी, उन्हीं की दुकान के सामने ठेला लगाया करते थे।
इस पर दुकान के मालिक को, अपना कारोबार चलाने में दिक्कत होती थी। इसे लेकर ट्रांसपोर्ट कारोबारी मुकेश शुक्ला ने आरोपी अनुराग जैन और उसके भाई को आगे बढ़ाकर ठेला लगाने की बात कही। इसके पहले भी दुकान के मालिक ने,आरोपियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बात का बदला लेने की नीयत से उन्होंने,पीड़ित मुकेश शुक्ला पर जानलेवा हमला किया। नरसिंहपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट के संचालक मुकेश शुक्ला 2 सितंबर की शाम जब अपने काम में लगे थे। उसी समय राज जैन और अनुराग जैन ने अपने साथियों समेत, उन पर हमला करके सिर और पीठ में गंभीर चोट पहुंचा दी। हमले के बाद मुकेश बेहोश हो गए। तब उनके परिजनों ने उन्हें गंभीर स्थिति में निजी अस्पताल में भर्ती कराया घटना। कारित करने के बाद आरोपी, वहां से फरार हो गए। पीड़ितों ने जब लार्डगंज थाने में जाकर, इस घटना की जानकारी दी और रिपोर्ट दर्ज कराई। तो थाना प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने, कार्रवाई करते हुए अनुराग जैन और राज जैन को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त हो गई है, और उन्हें जेल में भेज दिया गया है। इस घटना के विरोध में संपूर्ण ब्राह्मण मंच की तरफ से भी, एसपी ऑफिस पहुंच कर ज्ञापन भी दिया गया था। और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई थी। इस संबंध में पुलिस ने आईपीसी की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी जेल में अपने गुनाह का हिसाब किताब लगा रहे हैं।



