डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

वर्षों पहले निकाल लिया पैसा, अब पूरा करने नहीं कर रहे पहल

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत खरगहना गांव में वर्ष 2017 में ग्राम पंचायत के कर्मियों द्वारा तुलसी दास मानिकपुरी के घर से पी डब्लू डी मार्ग तक सीसी सड़क बनाने के नाम से राशि निकाली गई है, जिसे वर्षों बाद भी निर्माण कार्य को पूरा नहीं किया गया। आरोप लगाया गया कि पैसे आहरण के वर्षों बाद भी अधूरा पड़ा मार्ग को पूरा नहीं किया जा रहा, जबकि अधूरा मार्ग से स्थानीय लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है। लम्बे समय से बनी परेशानी के बाद भी ग्राम पंचायत के जिम्मेदार पंचायत कर्मी सीसी सड़क मार्ग को पूरा करने कोई पहल नहीं कर रहे, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है। मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग की जा रही है। बताया गया कि ग्राम पंचायत के जिम्मेदार पंचायत सरपंच यशोदाबाई व सचिव नीरज मरकाम के द्वारा सीसी सड़क निर्माण कार्य कराने के लिए वर्ष 2017 में लाखों की राशि निकाली गई थी, जबकि मार्ग को पूरा करने अभी तक कोई पहल नहीं हुई। स्थानीय ग्रामीणों ने मामले को लेकर शासन प्रशासन से जांच कराकर जिम्मेदार पंचायत कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page