भगवान श्री विश्वकर्मा के पूजन दिवस पर अवकाश की मांग

जबलपुर। मप्र विश्वकर्मा समाज संगठन द्वारा प्रदेश और देश भर में अनेक समाजिक संगठनों, सभा, संघ, समितियों के द्वारा एक संयुक्त अभियान के तहत भगवान श्री विश्वकर्मा के विश्व पूजन दिवस के अवसर पर राज्यों एवं केन्द्र सरकार से 17 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इसी क्रम में समाज संगठन ने एकता दिखाते हुये प्रधानमंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
इसी के तहत जबलपुर में विश्वकर्मा समाज संगठन मध्यप्रदेश की अगुवाई में विश्वकर्मा प्रगति संघ कंचनपुर, विश्वकर्मा समाज कैलाशपुरी, महिला, युवा संगठनों के द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम सार्वजनिक अवकाश की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर समाज संगठन के अध्यक्ष हरिशंकर विश्वकर्मा, डॉ त्रिलोकी नाथ, राम प्रकाश विश्वकर्मा, शिव कुमार विश्वकर्मा, आशीष विश्वकर्मा, देवेन्द्र विश्वकर्मा, आनंद विश्वकर्मा, जितेन्द्र विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, अरविन्द विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।



