अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

*नवनियुक्त जिलाभाजपा पदाधिकारियों का जिला कार्यालय में हुआ स्वागत*

अनूपपुरl भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के अनुमोदन उपरांत भाजपा संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम द्वारा 5 सितंबर 2021 को अनूपपुर जिला कार्यकारिणी घोषित की गई तो वही 6 सितंबर 2021 को भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने संगठन के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का मीडिया से परिचय कराते हुए सभी लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया जिसमें भाजपा जिला अनूपपुर उपाध्यक्ष राम अवध सिंह गजेंद्र सिंह सिद्धार्थ शिव सिंह गयाबोध मिश्रा ज्ञानेंद्र सिंह राजू जायसवाल उमेश पाठक हनुमान गर्ग जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी जितेंद्र सोनी हीरा सिंह श्याम जिला मंत्री अमृत लाल केवट श्रीमती दुर्गा पटेल रवि प्रकाश तिवारी श्रीमती गुंजन साहू श्रीमती गुड़िया रौतेल श्रीमती ज्योति शर्मा श्रीमती अंजना कटारे श्रीमती कुसुम राठौर कोषाध्यक्ष मनीष गोयंका सह कोषाध्यक्ष वेद शर्मा कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी सह कार्यालय मंत्री कन्ना नायक सभी लोगों का भाजपा जिला अध्यक्ष की तरफ से स्वागत किया गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की और कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मनसा अनुरूप कार्यकारिणी का गठन किया गया है और सभी ऊर्जावान नेताओं का चयन किया गया है जो पार्टी के विस्तार और तमाम कार्यों को लेकर आगामी समय में काम करेंगे सभी पदाधिकारी संगठन को एक मजबूती देने का कार्य करेंगे कई लोगों को पहली बार जिला कार्यकारिणी में काम करने का अवसर मिला है तथा सभी से बेहतर कार्य करने की अपेक्षा संगठन की है सभी लोग मिलकर भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करेंगे एक अच्छा परिणाम आने वाले समय में समाज के अंदर दिखाई देगा हर क्षेत्र से हर वर्ग से संगठन में जिम्मेदारियां देने का प्रयास किया गया है और जो लोग जिम्मेदारी से वंचित रह गए हैं उन्हें विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ में काम करने का अवसर आने वाले समय में प्रदान किया जाएगा अनूपपुर भाजपा संगठन एक मिसाल वन कर आने वाले समय में खड़ा हो ऐसी अपेक्षा भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने कीl कार्यक्रम के पश्चात जिले के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री बिसाहूलाल सिंह से उनके निजी निवास पहुंच कर मुलाकात की और सभी लोगों ने आशीर्वाद लिया इस दौरान मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए मार्गदर्शन दिया उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page