सीएससी संचालक ने वृद्ध महिला के खाते में आई पीएम आवास योजना के उड़ाए हजारों

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिलेभर में वैसे तो सीएससी संचालकों के ऊपर कई बार धोखाधड़ी करने के आरोप लग चुके हैं, जहां मनमानी पूर्वक संचालक हितग्राहियों के खाते से राशि आहरण कर लेते हैं। गौरतलब है कि सीएससी संचालकों की मनमानी जिले भर में लम्बे समय से जारी है, जहां हितग्राहियों के खाते से मनमानी राशि आहरण कर धोखाधड़ी किया जा रहा है। ताजा मामला पिछले दिनों जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत किवटीं गांव में सामने आया, जहां एक वृद्ध महिला के खाते से छांटा गांव में संचालित एक सीएसपी संचालक ने वृद्ध महिला के खाते से पीएम आवास योजना के लिए आई हजारों की राशि पार कर दिया। शिकायत में उल्लेख किया कि वृद्ध महिला को जानकारी लगने पर पैसे मांगने वापस सीएससी संचालक के पास पहुंची, जहां मामले को लेकर संचालक वृद्ध महिला को गोलमोल जवाब देते नजर आया। जिससे परेशान वृद्ध महिला कोतवाली थाना पहुंचकर संचालक के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्यवाही करने की मांग की है।



