अन्न उत्सव कार्यक्रम में पात्र हितग्राहियों को किया निःशुल्क राशन वितरण

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले भर में पात्र हितग्राहियों को अन्न उत्सव कार्यक्रम के तहत निशुल्क खाद्यान्न वितरण आगामी महीनों तक जारी रहेगी। बताया गया कि मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा वा भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ के मार्गदर्शन में वा भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के निर्देशन में भाजपा मंडल शाहपुर के अध्यक्ष एडवोकेट सुशील राय के नेतृत्व में शाहपुर मंडल के सभी 41 उचित मूल्य की दुकानों से पात्र हितग्राहियों को भाजपा के कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों के द्वारा निशुल्क राशन वितरण किया गया। गौरतलब है कि कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सुशील राय, महामंत्री रामानुज राव के द्वारा कसईसोड़ा व नूनखान में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को राशन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में शामिल मंडल अध्यक्ष ने कहा की आगामी नवंबर माह तक निःशुल्क राशन वितरण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा गरीबों को अनाज दिया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा दिया गया थैला में अनाज वितरण किया गया। अन्न उत्सव कार्यक्रम के अवसर पर सरपंच फूलमती मरकाम, भाजपा कार्यकर्ता फग्गू धुर्वे, नंदू गोयल, विक्रेता शिवनारायण चौकसे सहित समूह के सचिव प्रीतिका यादव व अन्य लोग मौजूद रहे।



