डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जिला स्तरीय सतर्कता, मॉनीटरिंग समिति की हुई बैठक

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज।कलेक्टर रत्नाकर झा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने आयोजित बैठक में राहत राशि उलब्धता, पीड़ित व्यक्ति तथा साक्ष्यों को यात्रा भत्ता, भ्रमण पोषण व्यय, भुगतान, चिकित्सा सहायता, पुनर्वास मासिक निर्वाह भत्ता, शिक्षा सहायता, रोजगार व स्वरोजगार, सामाजिक पुनर्वास, प्रचार-प्रसार एवं जनजागरण, परिलक्षित क्षेत्र में विकास कार्य, अधिनियम के अधीन रजिस्ट्रीकृत मामलों की स्थिति एवं न्यायालय में प्रस्तुत किये गए चालान के बाद लोक अभियोजकों के कार्य की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की है। कलेक्टर झा ने जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक में सभी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने को कहा है। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सहित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति के सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page