निर्माणाधीन शासकीय भवनों में पेयजल सुविधा सुनिश्चित करें : कलेक्टर

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि सभी निर्माण एजेंसी, निर्माण कार्यां को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें। उन्होंने कहा कि समस्त निर्माण कार्यों,शासकीय भवनों में अनिवार्य रूप से पेयजल सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सभी शासकीय निर्माणाधीन भवनों को एप्रोच मार्ग और जल जीवन मिशन से जोड़ने को कहा गया है। जिससे आवागमन सुविधा सहित पेयजल की उपलब्धता बनी रहे, कलेक्टर झा मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्माण कार्यां की समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी एस.एस. ठाकुर, कार्यपालन यंत्री आरईएस डी.एस. बघेल सहित उपयंत्री एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। कलेक्टर रत्नाकर झा ने निर्माण कार्यां में लापरवाही बतरने के कारण जनपद पंचायत बजाग के एसडीएओ नम्रता पंद्रे व उपयंत्री भगवानदास हरदहा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विकास खण्डवार सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूरा करने को कहा गया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले भर में चल रहे निर्माण कार्य करवा रहे ठेकेदारों से संबंधित निर्माण जो पूर्ण हो चूके हैं ऐसे शासकीय भवन परिसरों में वृक्षारोपण भी अवश्य रूप से कराएं,उन्होंने खेल मैदानों में गोलपोस्ट लगाने को कहा है। कार्यपालन यंत्री आरईएस को निर्देश दिया गया है कि जिले के सभी इंजीनियर एवं सब-इंजीनियरर्स की सूची प्रस्तुत करें। कलेक्टर झा ने कहा कि जिले में किए जा रहे निर्माण कार्यां की फोटो एवं वीडियो कार्यस्थल व निर्माण दिनांक सहित नियमित रूप से प्रस्तुत करें। उन्होंने समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से छूटे हुए ग्राम, मा.गा. राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम, मनरेगा, विकासखण्डवार एप्रोच रोड एवं स्टॉडेम निर्माण सहित संवेदनसील सीमावर्ती क्षेत्र के निर्माण कार्यां की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।



