जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नर्सरी से बारहवीं तक के बच्चों के लिए लर्निंग इकोसिस्टम।

नर्सरी से बारहवीं तक के बच्चों के लिए लर्निंग इकोसिस्टम।
दिए जाएंगे जरूरतमंद बच्चों को टेबलेट और पीसी।
जबलपुर। गरीब बच्चों को ध्यान में रखते हुए। लर्नकेशन के जरिए गरीब बच्चों, सिक्योरिटी फोर्स मैं तैनात शहीद सिपाहियों के बच्चों और कोविड-19 में अपनों को खो चुके बच्चों को, प्राथमिकता के आधार पर इस कोर्स में शामिल किया गया है।
ऑनलाइन शिक्षा के विकल्प को संकल्प बनाते हुए। मिशन फर्स्ट इन क्लास को लांच किया गया। लर्न केशन प्रोग्राम के तहत फिलहाल देश के 100000 बच्चों का टेबलेट पीसी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है और इसमें प्राथमिकता सिक्योरिटी फोर्स मैं कार्यरत कर्मचारियों के ऐसे बच्चों को दी जा रही है। जिनके पिता अपने कर्तव्य की वेदी पर, अपना सर्वोच्च बलिदान कर चुके हैं। इसके अलावा कोविड-19 की विषम परिस्थितियों में, जो बच्चे जरूरतमंद है। उन्हें भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है।
इस बात की जानकारी होटल दत्त रेजीडेंसी में आयोजित, एक बैठक के दौरान राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा द्वारा दी गई। गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए चलाए जा रहे इस बहुउद्देशीय कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए उन्होंने बताया, कि जस्टिस तंखा फाउंडेशन, रोटरी इंडिया लिटरेसी, आईटीवी ग्रुप ऑफ नेटवर्क के जरिए यह पहल की गई है। आने वाले समय में इस प्रोग्राम के और भी सहयोगी बच्चों तक ज्ञान की रोशनी पहुंचाने के लिए आगे आएंगे। इस बैठक में एक लाइव टीवी प्रोग्राम भी रखा गया। जिसमें एक राष्ट्रीय समाचार चैनल पर, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा भी, इस तरह के प्रोग्राम के विषय में जानकारी दी गई।
इसके अलावा रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष शेखर मेहता, जस्टिस तंखा फाउंडेशन के डॉक्टर विवेक कृष्ण तंखा ने भी राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल पर इस प्रोग्राम के विषय में जानकारी दी। इस प्रोग्राम के उद्देश्यों के बारे में बोलते हुए, आने वाले समय में बच्चों को इन से क्या फायदा होगा। इसकी जानकारी देशवासियों को दी गई। उन्होंने बताया कि तमाम विषयों पर प्रीलोडेड कंटेंट इस सॉफ्टवेयर में उपलब्ध रहेंगे। कई भाषाओं में उपलब्ध इस सॉफ्टवेयर में एसेसमेंट सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है। टीचरों का लाइव सपोर्ट रहेगा। और नर्सरी से बारहवीं तक के बच्चों के लिए यह कोर्स तैयार किया गया है। राज्यसभा सांसद डॉ विवेक कृष्ण तंखा ने बताया कि यह कोर्स, स्कूल का विकल्प तो नहीं हो सकता। लेकिन बच्चों के लिए कोचिंग का विकल्प जरूर हो सकता है।
इस बैठक में कांग्रेस नेता जगत बहादुर अन्नू,बलदीप मैनी, डॉ हरीश भल्ला, अखिलेश मिश्रा,के साथ अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page