जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मनाया गया वैलंकन्नी माता का जन्म उत्सव।

मनाया गया वैलंकन्नी माता का जन्म उत्सव।
प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन।
जबलपुर। किसी ना किसी रूप में ईश्वर की भक्ति, मनुष्य को अध्यात्म की तरफ ले कर जाती है। जिसमें व्यक्ति अपने कर्मों का चिंतन करता है। अपने आचरण का चिंतन करता है। और इस तरह वह अपने आप को परिष्कृत कर सकता है। क्योंकि ईश्वर आपसे बहुत प्रेम करते हैं। इसीलिए वह आपको यह मार्ग दिखाते हैं।
निर्मला चर्च कांच घर में स्वास्थ्य की देवी, वैलंकन्नी माता का 49 वां वार्षिक जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नौरोजी प्रार्थना और धार्मिक अनुष्ठान, पल्ली पुरोहित फादर अमरदास ओ प्रेम के निर्देशन में आयोजित किए गए। सुबह रोजरी विनती और प्रार्थना के साथ-साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। जबलपुर के कैथोलिक धर्म प्रांत के विशप जेराल्ड अल्मोड़ा, इस कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे थे। इस अनुष्ठान में संत नार्बटाइन समाज के ऐबट मारकुस चांपिया फादर जेवियर,फादर जाय बा ने हिस्सा लिया। इस पूरी सभा में बिशप जेराल्ड अलमेडा ने अपना संबोधन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page