टू व्हीलर गाड़ियों का शातिर चोर गिरफ्तार,दो मोटर सायकिलें जप्त

नगर संवाददाता/ जबलपुर दर्पण। माढेाताल थाने से मिली जानकारी अनुसार आज पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली एक युवक बिना नंबर की साइन मोटर सायकिल कटंगी बायपास आस्था ढावा के पास लेकर खडा है जो कम दाम में बेचने की बात कर रहा है। सूचना अनुसार दबिश दी गयी पुलिस को देखकर युवक भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया अपना नाम अक्कू उर्फ आकाश पिता बब्लू उर्फ मुरारी चक्रवर्ती जब मोटर सायकिल के सम्बंध मे पूछताछ करने पर कोई कागजात पास मे नही मिले सघन पूछताछ करने पर उक्त हॉण्डा शाईन मोटर सायकिल 8-10 दिन पूर्व तिलवारा सेे चोरी कर नम्बर प्लेट निकालकर फेंक देना बताया, जिसे थाने लाकर पूछताछ की गयी तो एक और सुजकी मोटर सायकिल क्र एमपी 20 केएच 9842 कालीमठ मंदिर के पास मदन महल से चोरी करना स्वीकार करते हुये घर पर छिपाकर रखना बताया, आरोपी की निशो-देही पर घर से एक और चुराई गई सुजकी मोटर सायकिल जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 41(1-4) जाफौ 379 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुये जाँच की गयी तो थाना तिलवारा में अपराध क्रं.438/21 पंजीबद्ध होना पाया गया है। तिलवारा पुलिस द्वारा पंजीबद्ध प्रकरण में आरोपी की विधिवत गिरफ्तारी की जा रही है।



