पर्यूषण महापर्व का शुभारंभ:जिनालयों में लगी भक्तों की कतार

जबलपुर दर्पण/पाटन संवाददाता। श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पाटन में जैन समाज के लोगों ने शुक्रवार को आस्था भाव से पर्युषण पर्व का स्वागत किया। पर्यूषण महापर्व के प्रारंभ में प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म की साधना की गई सूर्योदय होते ही श्रावक जिनालयों में सापरिवार पहुंचने लगे। पुरुष श्रावकों ने शांतिधारा अभिषेक पूजन और मातृशक्ति ने पूजन किया पर्यूषण पर्व का शुभारंभ होते ही दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में भक्ति की धारा प्रवाहित होने लगी। कोषाध्यक्ष एडवोकेट मनोज नायक ने बताया कि सुबह से मंदिर जी में भक्तों के द्वारा पूजन अभिषेक, शांतिधारा एवं शाम को सांगानेर से पधारे वाणी भूषण पंडित जय कुमार जी के प्रवचन एवं आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कोनी जी शाखा महिला परिषद पाटन एवं जैन नवयुवक सभा पाटन के तत्वाधान में आयोजित हो रहे हैं



