मध्य प्रदेशशहडोल दर्पण

24 किलो गाँजे की तस्करी मे पूर्व अपराधी गिरफ्तार

शहडोल दर्पण। एसपी की स्पेशल टीम और थाना जयसिंहनगर की सँयुक्त कार्यवाही….
तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल और दो मोबाईल फोन जप्त ◆नाबालिग के साथ लेकर कर रहा था तस्करी
◆पूर्व में गांजे की तस्करी के हो चुका है गिरफतार
◆वर्तमान जमानत पर रिहा होकर कर रहा तस्करी
शहडोल।।
अवधेश कुमार गोस्वामी (भापुसे) पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन प्रहार के तहत जिले के सभी अधिकारियो को मादक पदार्थ के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है इसी क्रम में आज स्पेशल टीम और थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा सँयुक्त कार्यवाही करते हुए दो आरोपियो को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से 24 किलोग्राम गांजातस्करी में प्रयुक्त की जा रही बजाज पल्सर मोटर सायकल और दो मोबाईल फोन को जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक शहडोल की स्पेशल टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना जयसिंहनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सेमरा निवासी रोहित कुमार गुप्ता गांजे की बड़े पैमाने पर तस्करी में संलिप्त होकर आसपास के गांवो में गांजे को बेच रहा है। प्राप्त सूचन से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर संदिग्ध रोहित गुप्ता पर सूक्ष्म निगाह रखी जाने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी पूर्व में थाना जयसिंहनगर जिला शहडोल के अपराध क्रमांक 90/21 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में 8 किलो से अधिक गांजे की तस्करी में जिला जेल शहडोल में 2 माह से अधिक अवधि तक निरूद्ध रहा है और जेल से जमानत पर रिहा होकर पुनः इसी कार्य को और बडे स्तर पर कर रहा है। प्राप्त सूचना की तस्दीक उपरांत पुनः मुखबिर द्वारा बताया गया कि संदिग्ध रोहित कुमार गुप्ता अपनी काले-नीले रंग की बजाज पल्सर मोटर सायकल पर एक नाबालिग को बैठाकर गांजा
लेकर सेमरा आने वाला है। प्राप्त सूचना से थाना जयसिंहनगर को अवगत कराया जाकर सँयुक्त
कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताये हुलिया और मोटर सायकल पर संदिग्ध आता दिखाई दिया जिसके पीछे बैठा नाबालिग एक सफेद रंग की बोरी को पकडे हुआ था। दोनो संदिग्ध के साथ नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए सफेद रंग की बोरी में 4 पैकेट में 24 किलोग्राम गांजा होना पाया गया जो अवैध रूप से गांजे का परिवहन करना पाया जाने से थाना जयसिंहनगर में आरोपियो के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।
गिरफ्तार शुदा आरोपी रोहित कुमार गुप्ता पिता कमलेश प्रसाद गुप्ता उम्र 23 सालनिवासी बनिया टोला ग्राम सेमरा थाना जयसिंहनगर शहडोल और दीपक कुमार नामदेव पिता रामभजन नामदेव उम 14 साल निवासी सदर को मोटर सायकल एमपी 18 एमआर 9205 एवं दो मोबाईल फोन गिरफ्तार कर विवेचना की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page