मध्य प्रदेशशहडोल दर्पण

नटवरलाल ब्रजकिशोर जायसवाल पहुंचा सलाखों के पीछे…

शहडोल र्दपण। पिता के पुश्तैनी कार्य को दे रहा था अंजाम ये वही ब्रजकिशोर है जो विगत कई वर्षों से कोयलांचल में कॉलरी कर्मचारियों एवं ग्रामीणों को अपने जाल में फंसा कर उनकी जीवन भर की कमाई में सेंध मारता था

ब्रजकिशोर नटवरलाल विश्शू बना हुआ था जब भी मामला थाने में जाता था यह नटवरलाल अपनी सेटिंग करके मामले को रफा-दफा करने में माहिर था यह नटवरलाल रहने को तो राजेंद्र नगर कॉलोनी एवं सिरौंजा में रहता है परंतु इसके कारनामे इतने ज्यादा है कि ब्रजकिशोर से विश्शू बनकर अधिकारी कर्मचारी को चुना लगाता था अपने कारनामे को छिपाने के लिए यह वर्दी धारियों कि शिकायत करने वरिष्ठ अधिकारियों के पास गया था परंतु वरिष्ठ अधिकारियों ने दूध का दूध और पानी का पानी करते हुए इस नटवरलाल को धर दबोचा…

खैरहा पुलिस ने 10 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार
दिनाँक 09.09.21 को फरियादी नवल किशाेर यादव पिता स्व0 भूपा यादव निवासी ग्राम
धनपुरा बुढार ने थाना खैरहा में आकर शिकायत किया कि मै 2007 और 2008 में बिस्सू उर्फ बृजकिशोर जायसवाल निवासी सिरौंजा से कुल 4,00,000/-रूपये ब्याज पर उधार लिया था। पूरा पैसा
ब्याज सहित वापस कर देने के बाद भी बिस्सू उर्फ बृजकिशोर जायसवाल निवासी सिरौंजा एवं राजेन्द्र प्रजापति के द्वारा फर्जी कागज तैयार कर फरियादी के खाते से धाेखाधड़ी कर 10,00,000/-रूपये
निकालकर हड़प लिया। जिस पर थाना खैरहा जिला शहडाेल मे धाेखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर
दाेनों आरोपियाें को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खैरहा के नेतृत्व
में उनि0 राम सिंह कोचार्म एवं सउनि0 अजय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page