अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शहर में फलफूल रहा है नशीले इंजेक्शन का कारोबार

नगर संवाददाता/जबलपुर दर्पण। थाना प्रभारी हनुमानताल उमेश गोल्हानी ने जानकारी दी रात्रि लगभग 1-30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि घसिया कालोनी ठक्कर ग्राम शौचालय के सामने 2 लड़के जहरीले प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन विक्रय करने हेतु खडे है सूचना पर उप निरीक्षक चंद्रभान सिंह अंसोलिया एवं आरक्षक रामजी पाण्डे द्वारा बताये स्थान घसिया कालोनी शौचालय के पास दबिश दी गयी वहाँ खडे 2 युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पूछने पर एक ने अपना नाम अभिलाष जाट बताया जिनकी तलाशी लेने पर अभिलाष जाट के पास एक पीले रंग के थैले में सफेद पारदर्शी 10 एमएल की 70 नग इंजैक्शन रखे मिला जिनके ऊपर कागज की चिट निकाल दी गयीं थी पूछने पर अभिलाष ने एविल इंजेक्शन होना बताया, तथा 17 वर्षिय किशोर एक काली रंग की पालीथीन में ब्यूपिन कम्पनी के 2 एमएल के 70 नग इंजेक्शन रखे मिला। दोनों से 70 नग एविल इंजैक्शन एवं 70 नग ब्यूपिन इंजैक्शन जप्त करते हुये दोनों के विरूद्ध 328 भादवि एवं 5/13 औषधि नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त नशीले इंजैक्शन कहॉ से और कैसे प्राप्त किये के संबंध मे पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page