अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के छात्रों पर प्राणघातक हमला,आरोपी चंद घंटों में पहुँचे हवालात

नगर संवाददाता/जबलपुर दर्पण। गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी से मिली जानकारी अनुसार रात के समय मेडिकल कॉलेज में झगडा होने की सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुची पुलिस को मुकेश छावड़ा सागर निवासी वर्तमान पता हॉस्टल नम्बर 1 मेडिकल कॉलेज जबलपुर ने बताया कि वह मेडिकल कॉलेज में इंटरशिप कर रहा है। रात में अपने दोस्तों के साथ गणेशजी की मूर्ति के लिये हास्टल नम्बर 3 से मूर्ति लेकर हास्टल नम्बर 1की तरफ जा रहा था जैसे ही हास्टल नम्बर 1 के सामने मेन रोड पर पहुचे तभी कुछ अज्ञात लड़के आये और हमारे साथ गाली गलौज करते हुये बोले कि वह लड़का कहां का है,उसने गालियां देने से मना किया और बोला कि किसे पूछ रहे हो इसी बात को लेकर,अज्ञात लड़कों ने हम लोगों के साथ हाथ मुक्को से मारपीट कर दी और उनमें से एक लड़के ने कहा कि अजय पटैल तू सामान निकाल आज काम तमाम कर देते हैं और जान से मारने की नियत से अजय पटैल ने अपने पास रखी चाकू जैसी चीज निकालकर हमला किया उसने रोका तो उसकी वायें हाथ की कलाई में चोट आ गयी एवं वह चिल्लाया तो उसके साथी प्रकाश हरफूल चौधरी,अनवेश प्रताप सिंह ने बीच बचाव किया,अजय पटैल नाम के लड़के ने चाकू से हमला कर प्रकाश एवं अनवेष के पेट एवं हरफूल को पीठ में चोटें पहुचा दी तथा उक्त अज्ञात लड़के गाली गलौज करते हुये भाग गये। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया गठित टीमों के द्वारा लगातार आरोपीयो की तलास में संभावित स्थानों पर दबिश देते हुए मुख्य आरोपी अजय पटेल उर्फ अज्जू को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई मारपीट के अन्य आरोपी दुर्गेश पटेल अभिषेक भारती एक अन्य 17 वर्षीय किशोर सभी निवासी टेमरभीटा थाना गोराबाजार को विधिवत गिरफ्तारी की जा रही है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page