खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

तिलवारा थाने की कार्यवाही में शराब तस्कर गिरफ्तार   

नगर संवाददाता/जबलपुर दर्पण। थाना प्रभारी तिलवारा राहुल कुमार सैयाम ने बताया कि रात्रि में मुखबिर की सूचना पर एनएच 7 लम्हेटा बाईपास के पास एक व्यक्ति 2 प्लास्टिक की बोरियों में अवैध शराब रखे हैं जो कही ले जाने के लिये खड़ा हैं सूचना पर दबिश दी गयी जहाँ पुलिस को देखकर एक व्यक्ति गिरते पड़ते भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पूछने पर अपना नाम रमेश कुमार गुप्ता गोरखपुर का रहने वाला बताया उसके पास रखी दो प्लास्टिक की बोरियों को चैक करने पर एक बोरी में 180 एमएल वाली 171 पाव देशी शराब तथा दूसरी बोरी में 750 एमएल वाली 36 बाटल देशी शराब रखे मिला, आरोपी के कब्जे से 36 बॉटल एवं 171 पाव देशी शराब कीमती 33 हजार 210 रूपये की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहां से एवं किससे प्राप्त की गयी है के संबंध में पूछताछ जारी है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page