अखिल भारती विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री बनाए गए राहुल पाराशर

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। डिंडोरी जिला इकाई द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का गठन पिछले दिनों कर लिया गया, जहां बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है। बताया गया कि जिला अध्यक्ष के तौर पर प्रोफ़ेसर नरेंद्र राजपूत को नियुक्त किया गया है तो वही नगर मंत्री का दायित्व मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 13 निवासी राहुल पाराशर को दिया गया है। गौरतलब है कि महाकौशल प्रांतीय पदाधिकारियों के आदेशानुसार जिला डिंडोरी मैं नगर इकाई का नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि बिहारी लाल द्विवेदी एवं जिला संयोजक पवन वर्मा के द्वारा युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद व मां सरस्वती के छायाचित्र में तिलक बंधन व पूजन अर्चना के बाद कार्यक्रम आरंभ किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से जिला डिंडोरी की नवीन इकाई की कार्यकारिणी बनाई गई। नियुक्ति मिलने के बाद नवनियुक्त पदाधिकारीयों को शुभचिंतकों, वरिष्ठ जनों सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी है।



