गर्लफ्रेंड विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

नगर संवाददाता जबलपुर दर्पण। थाना गोहलपुर में कुदवारी काली मंदिर के सामने झगडा होने एवं घायल शुभम प्रजापति को उपचार हेतु मेडिकल कालेज में भर्ती कराये जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस को शुभम प्रजापति ने बताया कि वह प्लास्टिक की खिडकी बनाने का काम करता है। गॉव का मनीष रजक कुदवारी में काली मंदिर के पास रहता है जिसके घर वह आता जाता रहता है। कुदवारी की एक लड़की से विगत 3 माह से उसकी जान पहचान है। वह अपने सेठ की मोटर सायकिल लेकर अपने परिचित फूूलचंद प्रजापति के घर शाम छत्तरपुर जा रहा था,रात में सुहागी के पास पानी गिरने लगा तो वह वापस मनीष रजक के घर कुदवरी आ गया। रात 2 बजे लडकी का फोन आया,और मिलने के लिये बुलाया तो वह मिलने चला गया वहाँ लडकी भी आ गयी थी जिससे वह बात करने लगा,सौरभ सेन मंदिर में सो रहा था उसने अशोक भैया को बुला लिया अशोक कुशवाहा उस लडकी का पुराना ब्वाय फ्रैण्ड था,अशोक कुशवाहा अपने दोस्त आशीष चौधरी के साथ आया उसे तथा लडकी के साथ गाली-गलौज करने लगा उसने मना किया अशेाक,सौरभ,आशीष उससे साथ मार-पीट करने लगे,आशीष ने जान से मारने की नीयत से उसकी पीठ,कमर व कमर के उपर चाकू से हमला कर चोट पहुंचा दी,तीनों वहॉ से भाग गये। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। थाना प्रभारी गोहलपुर अरविंद कुमार चौबे के द्वारा टीम गठित कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी अशोक कुशवाहा सौरभ सेन,आशीष चौधरी को गिरफ्तार किया गया



