कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले को देखते पहुंचे क्षेत्रीय विधायक मरकाम

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के बजाग जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम केरिटोला आमाडोंगरी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले को देखते के लिए क्षेत्रीय विधायक ओमकार मरकाम गांव पहुंचे थे, विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमकार मरकाम के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान कबड्डी के फाइनल मुकाबले को देखते पहुंचे लोगों ने विधायक का गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। बताया गया कि केरिटोला में पिछले 6 दिनों से कबड्डी के प्रतियोगिता का आयोजत कराया जा रहा है गया था। जहां प्रतियोगिता में मध्य-प्रदेश और छतीसगढ़ के कुल 56 टीमों ने हिस्सा लिया। पिछले दिनों खेली गई फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ की टीम केवलारी विजेता रही, जबकि उपविजेता मध्यप्रदेश के पलकी के बंजरटोला रही, प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर जिले के अंगई टीम रही। समापन कार्यक्रम में पहुँचे विधायक ओमकार मरकाम ने प्रतियोगिता के अध्यक्ष प्रेम सिंह श्याम, आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले दीपचंद पूषाम, उमेश मरावी, सुरेश मरावी, शुकलु सिंह, हजारी यादव, नरेश विश्वकर्मा, राम सिंह समेत अन्य आयोजकों को धन्यवाद प्रेषित किया। समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मरकाम ने कहा कि कबड्डी आदिवासियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय है। कबड्डी से हमें और जुझारू बनना है तथा समझना है कि संकट के समय से कैसे बाहर निकलना चाहिए। आंगे उन्होंने कहा कि अमर शहीद आदिवासी गोंड़ राजा शंकर शाह के बलिदान की गाथा को घर घर पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य है, हमें अपने कर्तव्य पथ पर निडर होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा उनसे मिलती है। समपान समारोह के अंत में विजेता टीम को नगद 10000 रुपये व उपविजेता को 5000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 2500 रुपये की नगद राशि उपहार स्वरूप दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकेश पटेरिया ब्लॉकध्यक्ष बजाग, रमाकांत साहू ब्लॉकध्यक्ष गाड़ासरई, जावेद इकबाल ब्लॉकध्यक्ष डिंडोरी, प्यारे मार्को, ओमकार धुर्वे, राकेश तिलगाम, छोट सिंह मार्को, लाल सिंह मार्को, हरिदास पड़वार, उमेश पड़वार, राजकुमार विश्वकर्मा, फगुलाल पूषाम सहित अन्य सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व अन्य लोग मौजूद रहे।



