डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

चार वर्ष पहले बनाया गया ग्रेवल सड़क गायब, ऐसे दिखने लगी है मार्ग

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो गई है, जिसकी बानगी ग्रेवल रोड को देखकर लगाया जा सकता है। गौरतलब है कि पिछले वर्षों में लाखों के खर्चे से ग्रेवल सड़क मार्ग तो बनाया गया, लेकिन निर्माण कार्य के दौरान भ्रष्टाचार इस कदर से की गई कि महज 4 वर्ष में ग्रेवल सड़क मार्ग बह गई। मापदंडों को दरकिनार कर बनाया गया ग्रेवल सड़क मार्ग का इन दिनों पता तक नहीं चल रहा है। बताया गया कि जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भाजीटोला के पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा ग्रेवल सड़क मार्ग का निर्माण कार्य करवाया गया। बीजापुरी से चांदरानी तक पहुंचने वाली मार्ग पर हर दिन सैकड़ों राहगीरों का आवागमन होता है, छात्र छात्राएं भी पढ़ने के लिए इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। गौरतलब है कि जर्जर हो चुकी मार्ग से वाहन चालको को काफी परेशानी हो रही है, वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। लोगों की मानें तो पक्की सड़क मार्ग बनाने की मांग को लेकर कई बार शिकायत कर शासन प्रशासन से मांग कर चूके हैं, बावजूद अब तक इस और कोई ठोस पहल नहीं हो पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page