डेंगू से महिला आरक्षक श्रीमति उषा तिवारी:मृत्यु

नगर संवाददाता जबलपुर दर्पण। जबलपुर पुलिस लाईन में पदस्थ महिला आरक्षक श्रीमति उषा तिवारी उम्र 53 वर्ष त्रिमूर्ति नगर गोहलपुर में रहती थी,आलम्बन शाखा में कार्यरत थी। स्वास्थ खराब होने के कारण डाक्टर को चैक कराया था,डॉ की सलाह पर टेस्ट कराये तो रिपेार्ट में डेंगू पॉजिटिव एवं प्लेटलेट्स 1 लाख 20 हजार थी, जो घर पर ही रहकर दवाईयॉ ले रही थी, दोपहर में स्वास्थ ज्यादा खराब होने पर उपचार हेतु आशीष अस्पताल में भर्ती कराया गया,उपचार के दौरान देर रात उनकी मृत्यु हो गयी है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक त्रिमूर्तिनगर स्थित घर पहुंचे, शोकाकुल परिवार को सांतवना दी इस दुख की घड़ी में पूरा पुलिस परिवार आपके साथ है मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं के लिये आदेशित किया एवं तत्काल परोपकार निधि राशि 1 लाख रूपये प्रदान करने हेतु रक्षित निरीक्षक श्री सौरभ तिवारी को निर्देशित किया ।



