जबलपुर पुलिस का सहारनीय प्रयास:चोरी एवं गुमे मोबाईल मिलने से चेहरे पर आई मुस्कान

नगर संवाददाता जबलपुर दर्पण: जबलपुर पुलिस द्वारा पिछले वर्ष की भाती इस वर्ष 2021 में द्वितीय चरण मे 105 गुमे हुये मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 13 लाख रूपये के गुमे मोबाईल सायबर सेल की टीम के द्वारा तलाश कर मोबाईल धारकों को वापस किये गये है। इसी प्रकार वर्ष 2021में तृतीय चरण में आज दिनाँक 14/09/2021 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा सायबर सेल के द्वारा तलाशे गये 125 गुम मोबाईलों को जिनकी अनुमानित कीमत लगभग रूपये 15,19,000/- है। वापस किये गये। पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने आम नागरिकों से अपील की है कि गुमें हुए मोबाईल की शिकायत संबंधित थाने में करते हुए उस शिकायत की छाया प्रति एवं मोबाईल बिल की छायाप्रति को सायबर सेल जबलपुर के हैल्प लाईन नम्बर 7587616100 पर भेजें ताकि गुम हुए मोबाईल का शीघ्रता से पता करवाया जा सके। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की हैं।



