खास खबरजबलपुर दर्पण

नही रुक रही दीनदयाल चौक में वाहन चैकिंग की आड़ में अबैध वसूली

 

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। जबलपुर यातायात पुलिस विभाग द्वारा सबसे अधिक ट्रैफिक दीनदयाल चौराहे से शहर आता है उस सबसे माल-दार चेकिंग पॉइंट पर सुबह से ही अधिकारी कर्मचारी तेनात रहते है मंडी होने के कारण कमर्शियल वाहनो एवं टू व्हीलर वाहनो का आना जाना 24 घंटे लगा रहता है। जिसके कारण इस चौराहे पर हर अधिकारी कर्मचारी,ड्यूटी करना चाहता है। ऐसा ही एक वीडियो हमारे एक पाठक जो हमारी लगाई गई खबरे पड़ते है उनके द्वारा भेजा गया है। वे सुबह के समय कृषि कार्य से अपनी फसल को बेचने मंडी आय थे तभी उनकी मोटर साइकिल को दीन दयाल चौक पर ड्यूटी कर रहे अधिकारी ने रोका एवं मोटरसाइकिल के पेपर चेक किये उनके सारे पेपर कंप्लीट थे इसके बाद भी 200 रुपये की डिमांड की गई किसान के द्वारा 100 रुपये दिए गये जिसकी रसीद भी संबंधित अधिकारी ने नहीं दी इस चतुर किसान के द्वारा पुलिस वाले का वीडियो बना लिया जिसमे साफ सुनाई एवं पैसे लेते अधिकारी दिखाई दे रहे है। हम सभी किसानो की जबलपुर जिले के पुलिस अधीक्षक से माँग है। दीनदयाल चौक के वाहन चैकिंग पॉइंट पर ट्रक एवं मिनी ट्रक,महिंद्रा पिकअप,लोडिंग ऑटो,टू व्हीलर वालो से हो रही आवेध वसूली पर रोक लगाये एवं जिनके पेपर या अन्य कमी हो उनकी चलानी कार्यवाही करे। एवं दीनदयाल चौक पर जो अधिकारी कर्मचारी चेकिंग के नाम पर आबेध वसूली कर रहे है। और जिले के किसानो को बेवजह परेशान कर रहे हैं। उनकी जाँच कराकर सक्त कार्यवाही करे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page