डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

मुंबई में हुई थी कोरोना से मौत, परिवार के लिए पुलिस प्रशासन ने की मदद

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो।आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र डिंडोरी से रोजी-रोटी की तलाश में महानगरों की ओर पलायन करने वाले वैसे तो सैकड़ों लोग होते हैं, जो महानगरों में रोजी-रोटी कर अपना जीवन यापन कर रहते हैं। इसी तरह पिछले वर्ष कोरोना काल के एक आदिवासी गरीब मजदूर कुंवर सिंह मुंबई रोजी रोटी की तलाश में गया हुआ था, लेकिन देश भर में लॉकडाउन होने के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित थी। जिससे मृतक कुंवर सिंह मुंबई से वापस डिंडोरी नहीं आ पाया, जहां कोरोना की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। अब मौत के बाद मृतक कुंवर सिंह के घर में कमाकर रोजी-रोटी करने वाला कोई नहीं है, दयनीय स्थिति को देखकर पत्नी व बच्चों के लिए एसडीओपी रवि प्रकाश कोल ने आर्थिक सहयोग करते हुए हालचाल जाना है। गौरतलब है कि इसी तत्परता में डिंडोरी एसपी अमित कुमार के द्वारा भी मृतक के परिजन पत्नी व बच्चों के लिए आर्थिक सहयोग करते हुए मदद की है। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा एक गरीब मजदूर परिवार के लिए की गई आर्थिक सहयोग की लोगों ने सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page