डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कानून व्यवस्था के साथ-साथ टीकाकरण कार्य में पुलिस निभा रही भूमिका

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो।जिले भर में वैक्सीनेशन के कार्य तेजी से चल रहे हैं, गांव-गांवों में वैक्सीनेशन करने का कार्य विभाग यमला बखूबी निभा रहा है। बताया गया कि अब विभागीय अमला के साथ-साथ पुलिस व यातायात अमला भी लोगों को वैक्सीनेशन लगवाने में सहयोग कर रहा है। बताया गया कि वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने पुलिस व यातायात विभाग के द्वारा वैक्सीनेशन के कार्य में सहयोग करता रहा है। यही तत्परता पिछले दिनों मंगलवार को देखने को मिली, जहां एक दिव्यांग युवक को यातायात प्रभारी राहुल तिवारी के द्वारा गोद से उठाकर युवक को वैक्सीनेशन करवाया गया। गौरतलब है कि एसपी अमित कुमार के निर्देशन में व एसडीओपी रवि कुमार कोल के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग भी टीकाकरण कार्य में सहयोग कर रहा है, जिससे कि टीकाकरण कार्य में तेजी लाई जा सके एवं हर दिन लक्ष्य के अनुसार टीकाकरण किया जा सके। बावजूद कुछ ऐसे लोग भी हैं जो वैक्सीनेशन करवाने से कतरा रहे हैं, कुछ लोग अभी भी टिकाकरण केंद्र से अभी भी दूरी बनाएं हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page