डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

खबर प्रकाशन के बाद हरकत में आए पंचायत कर्मी,अधूरा मार्ग को कराया पूरा

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत खरगहना गांव में वर्ष 2017 में ग्राम पंचायत के कर्मियों द्वारा तुलसी दास मानिकपुरी के घर से पी डब्लू डी मार्ग तक के नाम से सीसी सड़क बनाने राशि निकाली गई थी, जिसे वर्षों बाद भी निर्माण कार्य को पूरा नहीं किया जा रहा था। जबलपुर दर्पण अखबार ने पिछले अंक में अधूरा सड़क मार्ग की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, संज्ञान में लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा तत्काल पंचायत कर्मियों को निर्देशित करते हुए, अधूरा मार्ग को पूरा कराने के आदेश के बाद पिछले दिनों ही सीसी सड़क मार्ग को पूरा कर दिया गया। आरोप लगाया गया कि पैसे आहरण के वर्षों बाद भी अधूरा पड़ा मार्ग को पूरा नहीं किया जा रहा, जबकि अधूरा मार्ग से स्थानीय लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही थी। लम्बे समय से बनी परेशानी के बाद भी ग्राम पंचायत के जिम्मेदार पंचायत कर्मी सीसी सड़क मार्ग को पूरा करने कोई पहल नहीं कर रहे, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है। मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग की जा गई थी। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में लाखों की राशि निकाली गई थी, जबकि मार्ग को पूरा करने अभी तक कोई पहल नहीं हुई थी। समस्या को देखते हुए जबलपुर दर्पण अखबार ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, तब कहीं जाकर जिम्मेदार पंचायत कर्मियों ने अधूरा पड़ा मार्ग को पूरा करने की पहल की गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने दैनिक जबलपुर अखबार को धन्यवाद दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page