डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा मंडल शाहपुर में कामकाजी बैठक हुई संपन्न,कार्यक्रम की बनाई रूप-रेखा

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देशन में व संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ के मार्गदर्शन में तथा भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा मंडल शाहपुर में मंडल अध्यक्ष सुशील राय व कार्यक्रम प्रभारी जिला महामंत्री अवधराज बिलैया, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी, जिला मंत्री अनुराग गुप्ता व कीर्ति गुप्ता सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बैठक किया गया। आयोजित बैठक के सभी अतिथियों के द्वारा भारत माता जी के तैलीय चित्र में तिलक लगाकर, पुष्प-हार पहनाई गई। कार्यक्रम के प्रभारी अवधराज बिलैया ने आगामी कार्यक्रम सेवा और समर्पण अभियान के संबंध में कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिन है। प्रदेशभर में जन्मदिन को सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम किया जाना है, जिसके लिए प्रत्येक कार्यक्रमों के प्रभारी बनाये गए है। मंडल में होने वाले कार्यक्रमों के प्रभारियों की जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष सुशील राय ने बताया कि हमे प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर सभी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा के साथ करना है। आयोजित कार्यक्रमों की फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया में अपलोड किया जाना है, साथ ही जो प्रधानमंत्री को स्मृति चिन्ह देश विदेश से मिले है, उनकी ऑनलाइन नीलामी भी की जायेगी, जिसमें रजिस्ट्रेशन भी कराना है। कार्यकर्ताओं से नमो एप डाउनलोड कराने की अपील करते हुए नमो टीका लक्ष्य हमारा हर बूथ पर एक सौ ग्यारह के साथ मंडल एवं बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजित कार्यक्रम का आभार व्यक्त मंडल उपाध्यक्ष गणेश चौबे ने किया। बैठक में भाजपा वरिष्ठ शंकर लाल नामदेव, जिला कार्यसमिति सदस्य नारायण चौबे, राजेन्द्र तंतवाय, कमलेश साहू, हीरा नायक, मंडल महामंत्री रामानुज राव, नीरज रजक, हीरा नायक, पुहुप सिंह, राजेश ठाकुर, उषा मारवी, यदुनंदन नामदेव, छिददी बर्मन, दौलत बर्मन, कमलेश कनोजिया, गोविंद यादव, दशरथ मरावी, लोक सिंह परस्ते, बलवंत कुशराम, प्रेम लाल बनवासी, पदम् दास पनारिया, जिया लाल झारिया, मोती लाल यादव, संतोष कुमार अहिरवार, प्रसादी लाल यादव, ज्ञान सिंह मरावी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page