जीआईएफ में राजभाषा पखवाड़े का समापन


जबलपुर दर्पण। सुरक्षा संस्थान ग्रे आयरन फाउंड्री जीआईएफ जबलपुर में राजभाषा पखवाडा पूरे सम्मान और उत्साह से मनाया गया। अजय सिंह महाप्रबंधक का स्वागत के एस मीणा संयुक्त महाप्रबंधक ने किया । महाप्रबंधक ने सरस्वती माँ को माल्यर्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राजभाषा हिंदी को समृद्ध और जन-जन की भाषा बताया और हिंदी के इस महायज्ञ में सभी को अपने अपने दायित्व का निर्वाह पूरी निष्ठा से करने पर बल दिया ।
सहायक जन सम्पर्क अधिकारी अनिल शुक्ला के अनुसार इस मौके पर श्री के एस मीणा संयुक्त महाप्रबंधक एवं नित्येश शर्मा, प्रशासनिक ने हिंदी की प्रगति के लिए अपने अपने विचार प्रकट किए । समारोह के मुख्य अतिथि अजय सिंह ने हिंदी की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बधाई देते हुए पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया । कार्यक्रम का सफल संचालन और आभार अनिल शुक्ला प्रभारी राजभाषा ने किया। प्रतियोगिताओं में निर्णयक का दायित्व एस के प्रसाद, अनामिका श्रीवास्तव एवं विपुल मिश्रा ने निभाया। इस अवसर पर जीआईएफ के अधिकारी कर्मचारी यूनियन एसोसिएशन कार्यसमिति जेसीएम के पदाधिकारियों सहित कर्मचारी गण उपस्थित हुए । कोविद 19 की गाइड लाइन का पूर्ण रूप से पालन करते हुए समारोह संपन्न हुआ ।



