सट्टा पट्टी खिलाते दो आरोपी गिरफ्तार:थाना मझौली
जबलपुर दर्पण/मझौली ओम प्रकाश साहू की रिपोर्ट। मझौली थाना प्रभारी के बताये अनुसार, पुलिस को मुखबिर से मिली कि ग्राम बनखेड़ी तिरगड्डा में दो व्यक्ति सट्टा पट्टी कागज में लिखने का कार्य कर रहे जिसमें बीट प्रभारी गोविंद तिवारी के अनुसार टीम गठित की गई जिसमें ग्राम बनखेड़ी पहुंचकर सट्टा पट्टी लिखने वाले आरोपियों को पकड़ा गया जिनका नाम सत्येंद्र राजपूत पिता मन्नू राजपूत उम्र 30 वर्ष ग्राम बनखेड़ी दूसरा आरोपी कुलदीप चौहान निवासी छी ताफल जोकी अपनी चाय पान की दुकान में सट्टा पट्टी डॉट पेन से लिखते हुए पाया गया जिसमें सत्येंद्र राजपूत ने बताया कि मैं सट्टा पट्टी लिखता हूं लेकिन छीतापाल निवासी कुलदीप चौहान को सट्टा पट्टी देता हूं थाना मझौली के द्वारा कार्यवाही की गई और गवाह बबलू बेन राजेंद्र पन्द्रे के अनुसार जानकारी मिली हुई थी जिससे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया ओर आरोपी के पास से 7000 रुपये की नगदी बरामद की गई ओर सट्टा पट्टी के कागज जिसमें आरोपी को धारा(4)काफो जुआ सट्टा एक्ट एवं धारा 109 ताही अपराध पाय जाने से एवं प्रकरण में 7 वर्ष से कम की सजा पाए जाने के प्रावधान से धारा 41जाफो का नोटिस तामील कर नियत दिनांक को न्यायालय में उपस्थित होने हेतु समझाईस दी गई बाद वापस थाना आकर जप्त शुदा माल जप्ती मालखाना दिया गया इसके बाद अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना मैं लिया गया



