खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

बारहवें प्रश्न पर किया ‘क्विट’ और विजय मेश्राम बन गए लखपति

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। देश के बहुचर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति शो में शामिल विजय कुमार मेश्राम ने 12वें क्वेश्चन पर क्विट करते हुए 6 लाख चालीस हजार रुपए जीते हैं। बताया गया कि सोनी टीवी पर बुधवार को रात 9:00 बजे हुए प्रसारण के दौरान कौन बनेगा करोड़पति गेम शो में पुलिस जवान ने तीनों लाइफ लाइन का उपयोग करते हुए 12वें क्वेश्चन तक पहुंचे थे। जिसके बाद गेम शो को आगें खेलना उचित ना समझते हुए गेम को क्विट कर दिए और 6,40000 रूपए के मालिक बन गए हैं। सवालों के जवाब देकर लखपति बनने के बाद पुलिस जवान की हर तरफ तारीफ हो रही है, जिन्होंने मध्य प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। गौरतलब है कि आरक्षक विजय मेश्राम मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के मूलतः निवासी हैं, जो डिंडोरी पुलिस बल में वर्ष 2013 से पदस्थ हैं, और वर्तमान में जिले के जनपद पंचायत करंजिया क्षेत्र के गोपालपुर चौकी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मिली जानकारी अनुसार पिछले दिनों कौन बनेगा करोड़पति शो में शामिल होकर वापस डिंडोरी लोटे श्री मेश्राम का लोगों ने बैंड बाजा, रंग गुलाल व फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। नक्सल प्रभावित पुलिस चौकी गोपालपुर में सेवाएं दे रहे श्री मेश्राम बालाघाट जिले के ग्राम तिरोड़ी गांव के निवासी हैं, जिनकी प्रथम पोस्टिंग डिंडोरी जिले में ही हुई थी, जो अभी तक डिंडोरी जिले में ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। केबीसी शो में शामिल होकर लौटे पुलिस जवान ने मध्यप्रदेश के साथ साथ डिंडोरी व बालाघाट जिले का नाम रोशन किया है। शो में शामिल श्री मेश्राम का इष्ट मित्रों, जिला पुलिस पुलिस स्टाफ सहित शुभचिंतकों ने पुलिस जवान को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page