डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

मोहल्ले की सड़क में बह रहा बरसात का पानी, रहवासी परेशान

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बुड़रूखी गांव के ऊपर टोला में मोहल्ले की सड़क में ही बरसात का पानी बह रहा है, जिससे मोहल्ले वासी काफी लंबे समय से परेशान हैं। बताया गया कि मोहल्ले में नाली निर्माण ना होने से बरसात का पानी सड़कों में आता है, साथ ही चिन्हित स्थान में पुलिया का निर्माण ना होने से सड़क में ही पानी जमा हो रहा है, जिससे लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि इसी मार्ग से सैकड़ों ग्रामीणों का हर दिन आवागमन भी होता है साथ ही खेती किसानी के कार्यों के लिए भी इसी मार्ग का उपयोग किसान करते हैं। दैनिक कार्यों के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने जाने में स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। लम्बे समय से बनी परेशानी के बावजूद सड़क मार्ग में नाली निर्माण व पुलिया का निर्माण कार्य कराए जाने कोई पहल नहीं की जा रही, जिससे लोगों की समस्या दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ती ही जा रही है।

बरसाती नाला को पार करके बच्चे पहुंचते हैं स्कूल:-

बताया गया कि बरसाती नाला में पुलिया नहीं है, जिससे खेतों का पानी भी सड़क मार्ग से होकर ही गुजर रहा है। जगह-जगह अवैध कब्जे होने की वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही, जिससे सड़कों में ही बरसात का पानी रुक रहा है। सड़क मार्ग में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है, बावजूद समस्या के लिए कोई ठोस उपाय अभी तक नहीं किए गए। जानकारी अनुसार गांव के ऊपर टोला में ही प्राथमिक शाला स्कूल भवन भी है, जहां छोटे-छोटे बच्चों का आवागमन हर दिन होता है, बरसाती नाला में पुलिया न होने से दुर्घटना का अंदेशा भी बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने उक्त मार्ग पर पुलिया बनाने व मार्ग में नाली का निर्माण कराए जाने की मांग की जा रही है, ताकि लंबे समय से बनी समस्या से ग्रामीणों को निजात मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page