पांच वर्षीय बच्चे के लिए राठौर युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष ने करवाए रक्तदान

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले में राठौर युवा मोर्चा द्वारा लगातार जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करवाने में अहम सहभागिता निभा रही है। रक्त की कमी से जूझ रहे सभी वर्गों के जरूरतमंदों के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हमेशा तत्परता दिखा रहे हैं। इसी क्रम में पिछले दिनों जिला अस्पताल में भर्ती समनापुर के खुड़िया गांव निवासी रघुवीर उम्र 5 वर्ष के लिए राठौर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हरिहर पाराशर के द्वारा बच्चे के लिए रक्तदान कर जान बचवाने में सहभागिता निभाई है। बताया गया कि अस्पताल में भर्ती बच्चे को राठौर समाज के मणियारास गांव निवासी पंकज सिंह ठाकुर ने रक्तदान कर बच्चे की जान बचाई है। गौरतलब है कि राठौर युवा मोर्चा के सदस्यों द्वारा सभी जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करवाने में सहभागिता निभाते हुए दर्जनों जिंदगियां बचाने में सहायक बन गई है, जिसकी लोग सराहना कर रहे हैं।



