मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर युवाओं ने भजिया समोसा तल कर मनाया राष्ट्रीय बेजगार दिवस

जबलपुर दर्पण सिहोरा मनीष श्रीवास की रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले की सिहोरा तहशील में जहां पूरे भारत वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव को लेकर अनेकों प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। उसी तरह नई युवा पीढ़ी के युवाओं ने बढ़ती बेरोजगारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निवेदन किया है कि आपने हर जिले राज्यों में विकास कार्य किए हैं। लेकिन मध्यप्रदेश की भोली भाली जनता के साथ अन्याय और धोका किया है। बेरोजगारी बढ़ती चली जा रही है। इन युवाओं को जीवन यापन करने के लिए रोजगार की आवश्यकता है। लेकिन मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा युवाओं के रोजगार के लिये कुछ भी नहीं किया जा रहा है। जबकि आपकी सरकार ने शासकीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट समय अवधि 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी हैं । जिसको लेकर लाखों की तादाद में युवाओं की आयु एवं बढ़ते समय के चलते बेरोजगार घूमते दिखाई दे रहे हैं। आज आलम यह है कि आपके संदेश को मानकर नगर गली मोहल्ले शहर में पढ़े लिखे नौजवान समोसा भाजिया तल रहे है। कुछ चाय नाश्ते की दुकान खोल कर अपने परिवार का भरण पोषण कर जीवन-यापन कर रहे है । और बढ़ती महंगाई को लेकर आंसू बहा रहे है। इस समस्या को देखते हुए युवाओ ने बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी को देखते हुये सिहोरा बस स्टैंड में समोसे भजिया तल कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया।
इन युवाओं ने भारत के प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि युवाओं को रोजगार दे फिर विकास कार्य कराए नहीं तो विकास का नाम केवल विकास ही रह जाएगा और देश में जनता भूखे प्यासे मर जाएगी। कुछ लोगों को राशन बांट कर वाही वाही नहीं लूटी जा सकती मध्यम परिवार के ऊपर सरकार के द्वारा लगाये गये भारी भरकम टैक्स,बड़ते गैस,पेट्रोल के रेट,बिजली बिल एवं खाद्य सामग्रियों में कई गुना बढ़ोतरी कर गरीब जनता का शोषण किया जा रहा है। इन सब समस्याओं को देखते हुये बेरोजगार दिवस मनाया जा रहा है।



