अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्टर ने वैक्सीन महाअभियान के बनाए गए विभिन्न केन्द्रों का निरीक्षण कर लिया जायजा

अनूपपुर (विकास ताम्रकार) कोरोना वैक्सीन महाअभियान के तहत जिले में टीकाकरण कार्य की मानीटरिंग के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री सोनिया मीना ने जिले के विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों में पहुंचकर टीकाकरण हितग्राहियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने भ्रमण के दौरान टीकाकरण केन्द्रों व मोबाइल पार्टी के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कार्य के प्रति गंभीर रहकर अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण कराने प्रेरित किया। भ्रमण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  मिलिन्द नागदेवे, एसडीएम अनूपपुर कमलेष पुरी, एसडीएम जैतहरी विजय डेहरिया, टीकाकरण कार्य के जिला नोडल अधिकारी डॉ. एस.सी. राय, जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सतीष तिवारी उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री मीना ने जिला चिकित्सालय, ग्राम पंचायत पसला, फुनगा, धनगवां, खूंटाटोला, छातापटपर, कुकुरगोड़ा, चोलना आदि क्षेत्रों में बनाए गए टीकाकरण केन्द्र का भ्रमण कर जायजा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page