खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सिहोरा पुलिस की कार्यवाही से जुआरियों में हड़कंप

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे ने बताया कि थाने की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गौरहा के जंगल मे तालाब के पास कुछ व्यक्ति मोमबत्ती के उजाले में ताश पत्तों पर रुपये के दांव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहॉ कुछ जुआरी ताश पत्तों पर रूपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया जिन्होने पूछताछ पर अपने नाम अरूण राय निवासी सिलौडी ढीमरखेडा कटनी, कृष्ण कुमार चौरसिया निवासी उमरिया पान कटनी,मन जैन निवासी बडा फुहारा कोतवाली,बबुआ उर्फ बब्बू यादव निवासी ग्वारीघाट रोड रामपुर, प्रमोद चंदेलिया निवासी खमरिया बताये,फड एवं जुआडियों से नगद 31 हजार 750 रूपये एवं सैमसंग एवं अप्पो कम्पनी के 5 मोबाईल तथा अरूण राय से एक एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल एमपी 20 एनआर 6847 जप्त करते हुये पूछताछ की गयी पूछताछ पर अरूण राय ने बताया कि पिछले 3 दिन से गौरहा जंगल में अलग-अलग जगह में बैठाकर आलोक गुप्ता निवासी मझगवॉ एवं अकबर मंसूरी निवासी खितौला तथा भूरा साहू निवासी मझोली जुआ खिलवाते है, एवं तीनो कें द्वारा जुआ खेलने हेतु बुलाया जाकर प्रति व्यक्ति नाल ली जाती है, उपरोक्त पकडे गये सभी जुआडियों एवं आलोक गुप्ता,अकबर मंसूरी एवं भूरा साहू के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट एवं 109 भादवि के तहत कार्यवाही हुये आलोक गुप्ता,अकबर मंसूरी एवं भूरा साहू की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page