अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार:तिलवारा थाना

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। थाना प्रभारी तिलवारा से मिली जानकारी अनुसार रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली कि क्रेसर बस्ती निवासी सतेन्द्र पटेल एवं अन्नू सिंह अपने घर के सामने क्रेसर बस्ती में बोरियों में अवैध शराब रखे हुये खडे हैं। सूचना पर क्रेसर बस्ती मे दबिश दी जहॉ 2 युवक 3 बोरियॉ रखे खडे दिखाई दिये जिन्हें घेराबंदी कर पकडा गया नाम पूछने पर दोनों ने अपने नाम सतेन्द्र पटेल उर्फ गिलसुआ उम्र 22 वर्ष एवं अन्नू सिंह उर्फ अनिकेश राजपूत उम्र 24 वर्ष दोनों निवासी क्रेसर बस्ती तिलवारा बताये दोनो से तीन बोरियों में रखी 71 बॉटल बाम्बे स्पेशल व्हीस्की जिसकी कीमत 39 हजार 745 रूपये की जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।



