जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों के विभिन्न क्षेत्रों में हुई तेज बारिश

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों के विभिन्न क्षेत्रों में कल रविवार को गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई, जिससे कई क्षेत्रों में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। बताया गया कि कल रविवार को जिला मुख्यालय में हुई तेज बारिश से पुरानी डिंडोरी में बारिश का पानी दुकानों में जा घुसा, जिससे दर्जनों व्यापारी काफी परेशान देखे गए। बताया गया कि दोपहर बाद जिले के विभिन्न हिस्सों में हुई तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा, क्षेत्र के नदी नाले भी उफान पर देखे गए। विभिन्न क्षेत्रों में हुई गरज चमक के साथ तेज बारिश से नदी नाले उफान पर रहे, जिससे कई तरह के कार्य प्रभावित रहा। गौरतलब है कि लगातार जिले में हो रही तेज बारिश की चेतावनी के बाद से ही पुलिस प्रशासन पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट पर चल रही है। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में अभी और बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।



