डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

नाबालिग बच्ची के लिए स्वेच्छा से रक्तदान करने अस्पताल पहुंचे अतुल हरदहा

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला अस्पताल में भर्ती एक नाबालिक सिकल सेल से पीड़ित 9 वर्षीय बच्ची के लिए स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए पुलिस जवान अतुल हरदहा पहुंच गए, जिन्होंने नाबालिक बच्ची के लिए रक्तदान करते हुए बच्ची की जिंदगी बचाने में सहायक बने हैं। बताया गया कि जिला अस्पताल में 9 वर्षीय बच्ची को ओ बी प्लस पॉजिटिव ब्लड की अति आवश्यकता पिछले कई दिनों से थी। हमेशा की तरह रक्त की कमी वाला संदेश सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस जवान को जानकारी लगते ही तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और रक्तदान करते हुए बच्ची की जान बचाने में सहायक बन गए हैं। नौं वर्षीय नाबालिग बच्ची के लिए पुलिस जवान द्वारा तत्काल तत्परता के साथ की गई रक्तदान कि लोगों ने सराहना की है। गौरतलब है कि श्री हरदहा जिला पुलिस बल में रहते हुए कोतवाली थाने में रहकर अपनी सेवा दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page