कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित, पोषण वाटिका महा अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

कटनी दर्पण। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय , कृषि विज्ञान केंद्र कटनी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पोषण वाटिका महा अभियान एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.ए.केतोमर के मार्ग निर्देशन में और कृषि वैज्ञानिक डों आर. के. मिश्रा , डॉ ए के दुबे , डॉ आर.पी बैन , डों के पी द्विवेदी , डों अर्पिता श्रीवास्तव , डॉ संदीपचंद्रवंशी एवं श्रीमती प्रियंका दुबे की उपस्थिति में पोषण वाटिका महा अभियान एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यालय कटनी में एवं ग्राम बरखेड़ा रीठी तथा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पिपरोध कटनी में एक साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया धकार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रणय प्रभात पांडे , विधायक बहोरीबंद , कार्यक्रम के अध्यक्ष ओंकार प्रसाद मिश्रा , सांसद प्रतिनिधि , सरपंच बरखेड़ा इंदलमांझी , किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्जुन पटेलकी उपस्थिति में कार्यक्रम किया गयाद्य इस कार्यक्रम में इफको के एरिया मैनेजर राकेश मिश्रा एवं कृभको के शुभम बिरला तथा प्रिंसिपल बक्सर तिवारी उपस्थित थेद्य कार्यक्रम पोषण वाटिका महा अभियान एवं वृक्षारोपण में किसानों को पोषण वाटिका के महत्व एवं उसको स्थापित करने की तकनीकी पर प्रशिक्षण दिया गया , साथ ही वृक्षारोपण का महत्व उसका पर्यावरण पर प्रभाव एवं उसकी महत्वता पर कृषकों को बताया गया ।



