डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

बरगा से डूंगरिया गांव तक कि दो किलोमीटर मार्ग हो चुकी है जर्जर

समनापुर संवाददाता,रम्मू सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। जिले के समनापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगा से डूंगरिया तक पहुंचने वाली लगभग 2 किलोमीटर मार्ग जर्जर है। बताया गया कि हर दिन इसी जर्जर मार्ग से राहगीर आवागमन करते हैं, वाहन चालकों को भी जर्जर मार्ग से आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है। बताया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत डूंगरिया से बरगा तक पक्की निर्माण मार्ग का निर्माण कार्य कराया गया था, लेकिन निर्माण कार्य के वर्षों बाद भी सड़क की मरम्मत व रखरखाव करने जिम्मेदार ठेकेदार द्वारा कोई पहल नहीं की जा रहे, जबकि आवागमन करने में वाहन चालक सहित राहगीर परेशानी हैं। गौरतलब है कि शासन के नियमानुसार सड़क मार्ग की मरम्मत का कार्य निर्माण अवधि से 5 वर्ष के अंदर कराया जाना होता है, लेकिन यहां नियमों को दरकिनार करते हुए जिम्मेदार ठेकेदार मनमानी कर रहा है, जबकि सड़क मार्ग जर्जर हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page