डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

रवि रैदास को बनाया गया शाहपुरा बसपा नगर अध्यक्ष

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले में बसपा जिला अध्यक्ष की अनुशंसा पर रवि रैदास को शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र का नगर अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। बताया गया कि पार्टी पदाधिकारियों के आदेशानुसार बसपा जिला अध्यक्ष असगर सिद्दीकी‌ की अनुशंसा के बाद शाहपुरा क्षेत्र में श्री रैदास को बहुजन समाजवादी पार्टी का नगर अध्यक्ष बनाया गया है। नियुक्ति मिलने के बाद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नव नियुक्त शाहपुरा नगर अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। गौरतलब है कि पिछले दिनों भोपाल में वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया था, जहां सभी जिला अध्यक्षों को सभी जरूरी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं, इसी तत्परता में नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page