डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

उज्जवला योजना 2.0 अंतर्गत हितग्राहियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। पिछले दिनों कलेक्ट्रेट ऑडोटोरियम डिंडौरी में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना-2.0 के अंतर्गत गरीब परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में वेटनरी कॉलेज ग्राउण्ड जबलपुर में आयोजित प्रधानमंत्री उज्जवला योजना-2.0 अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी किया गया। लाईव लाइन प्रसारण कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हितग्राहियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण कर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया गया। बताया गया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना-2.0 के अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरण के जिला स्तरीय कार्यक्रम में गुलाम बाई, गीता बाई, सुनैना बाई, धनिया बाई, ज्योति बाई, सुकवरिया बाई सहित लगभग 100 गरीब परिवार की महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर रत्नाकर झा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष महेश पाराशर, एसडीएम डिंडौरी महेश मण्डलोई, नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 2.0 वीरेन्द्र सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी आर.एम. सिंह, तहसीलदार डिंडौरी बिसन सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, अशोक अवधिया, कैलाशचंद्र जैन, अवधराज बिलैया, लक्ष्मण सिंह ठाकुर, पवन शर्मा, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश तुरकर, डीपीएमयू अजय दुबे, कीर्ति गुप्ता, सपना जैन सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व हितग्राही मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page