यूरिया,डीएपी खाद की उपलब्धता के लिये सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण सिहोरा मनीष श्रीवास रिपोर्ट।किसानों की जटिल समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी आशीष पाण्डे को ज्ञापन दिया मीडिया ने जब किसानों के हित को लेकर किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री पवन सोनी ने बात की तो उन्होंने बताया कि नगर में किसानों के लिये यूरिया, डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो।डीजल,पेट्रोल,रसोई गैस की मूल्यवृद्धि पर रोक लगे किसानों की एक से अधिक कनेक्शन पर सब्सिडी समाप्त न कि जाए।सिहोरा लीड सोसायटी में धान खरीदी केंद्र पुनः शुरू किया जाये । इन सभी प्रमुख मांग को लेकर इस ज्ञापन कार्यक्रम में नगर ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण पाठक कांग्रेस महासचिव बाबा कुरेशी,कांग्रेस युवा नेता राजेश चौबे,अमोल चौरसिया, जितेंद्र श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस राहुल श्रीवास्तव ,गणेश दाहिया, मंसूर मंसूरी, राजेश पटेल बिहारी पटेल, शंकर बंशकार शंभू सहित अनेको कांग्रेसी इस ज्ञापन के दौरान उपस्थित थे।



