ऑनलाइन सर्वर ने बढ़ाई उपभोक्ता की परेशानी: बिल जमा करने घंटों इंतजार

जबलपुर दर्पण सिहोरा मनीष श्रीवास न्यूज़। जबलपुर मध्य प्रदेश विद्युत वितरण द्वारा उपभोक्ता की सुविधा के लिये लगाई गई बिल जमा करने की एटीपी मशीन में ऑनलाइन सर्वर को लेकर आम नागरिकों को ही उठानी पड़ती हैं परेशानी। सिहोरा ब्लॉक स्थित विधुत वितरण केन्द्र में शहरी ,ग्रामीण क्षेत्रों से आए अपने अपने बिल जमा करने को लेकर ऑनलाइन सर्वर की समस्या से कई घण्टों तक दिक्कतों का सामना करना पड़ा ।वहीं कई घंटे लाइन में लगे रहे देखा जाए तो हर बार जब जब बिल जमा करने की तारीख आती है तब तब ए टी पी मशीन सर्वर की समस्या जनता के लिए सर्वर कि परेशानी बन जाती है । ऐसा पहली बार नहीं है कि सर्वर आज ही बंद या लिंक फेल हो गई हैं विगत लंबे समय से इसकी समस्या बनी हुई है । और कुछ समय के बाद बहाल हो जाती हैं।इस समस्या को लेकर जब ब्लॉक अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने आश्वासन दिया कि मैं इस समस्या को जिले स्तर से जांच हेतु प्रस्ताव भिजवाता हूं। ब्लॉक अधिकारी सुरुचि सिंह परस्ते से चर्चा कि गई तो उन्होंने बताया कि उपभोक्ता के द्वारा जब भी बिल जमा किया जाता है तो आप बिल दिनांक अवधि के पहले जमा करें नहीं तो ऐसी समस्या हमेशा ही बनी रहेगी । देखा जाए तो मध्य प्रदेश विद्युत मंडल वितरण कंपनी लिमिटेड के पास एक्सपक्ट वर्कर होने के बाद भी छोटे-छोटे फॉल्ट को लेकर स्थानीय जनता को ही परेशानी का सामना करना पड़ता है । जबकि उपभोक्ता को बिल जमा अवधि के बाद अतिरिक्त सर्विस चार्ज सहित परेशानी का सामना करना पड़ता है । कहावत है करे कोई भरे कोई जब-जब विभाग द्वारा लापरवाही की जाती है तो उसे टेक्निकल फाल्ट बता कर आम जनता को कुछ समय के लिए टाल दिया जाता है । लेकिन जब उपभोक्ता की बात आती है तो उसके ऊपर तत्कालीन कार्यवाही जैसे सख्त कदम उठाए जाते स्थानीय लोगों ने मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के उच्च अधिकारियों से निवेदन करते हुए कहा है कि बिजली बिल के भुगतान को लेकर लगाई गई मशीनों में एक्सपर्ट इंजीनियर एवं टेक्निकल फाल्ट को सुधारने व बदलने की जरूरत है क्योंकि लंबे समय तक उपकरण द्वारा कार्य करने पर उसमें आकस्मिक फाल्ट बन जाता है । और उपभोक्ता इस परेशानी को उठाता है ।



