अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशवायलर न्युज

एक्टीवा चोरी की झूठी रिपोर्ट करने पर फरियादी: पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। माढ़ोताल थाना प्रभारी श्रीमति रीना पांडे शर्मा से मिली जानकारी अनुसार मनीष रैकवार आधारताल कटरा ने एक लिखित शिकायत दी थी दिनाँक 13/09/21 को रात 8 बजे वह आईटीआई के बाजू में स्थित मछली मार्केट में मछली खरीदने आया था उसने अपनी एक्टीवा क्र एमपी 20 एसएक्स 9160 मछली मार्केट के बाहर रोड पर खड़ी कर दी और मछली खरीदने के लिए चला गया, जैसे ही वह मछली खरीदकर वापिस आया तो उसनेे देखा कि उसकी एक्टीवा जहॉ खडा किया था वहॉ नहीं थी। उसने आसपास तलाश किया कुछ पता नहीं चला। कोई अज्ञात उसकी एक्टीवा चोरी कर ले गया है।शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना माढ़ोताल में अपराध क्रं. 864/21 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। जांच कें दौरान घटना स्थल आईटीआई माढेाताल के बाजू में स्थित मछली मार्केट जहॉ 5-6 दुकानें है, दुकानदारो व आसपास के लोगो से भी पूछताछ की गई। दुकानदारों तथा आसपास के लोगो के द्वारा ऐसी किसी भी घटना होने से इंकार किया गया। साथ ही आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरे भी चैक किये गये, प्रार्थी द्वारा बताये घटना समय के दौरान मनीष रैकवार का घटना स्थल पर होना नहीं पाया गया। मनीष के बारे में पता करने पर ज्ञात हुआ कि उसके ऊपर बहुत कर्ज था तथा कर्ज से परेशान रहता था। उक्त एक्टीवा फायनेंस के माध्यम से ली गई थी जिसकी किश्त केवल 11महीने तक भरी गयी है,एक्टीवा का इंश्योरेंस भी था।मनीष से पुनः पूछताछ की गई तो हीला हवाली करने लगा। घटना के समय के सीसीटीव्ही फुटैज भी दिखाये गये। सघन पूछताछ करने पर बताया कि उसने राजकुमार उर्फ राजू पटैल के साथ आईटीआई माढ़ोताल पुरानी बस्ती में जम्मन के यहाँ 80-85 हजार रुपये का ठेका लिया था जिसमें जम्मन ने 54000/-रुपये दिये, शेष रूपये नहीं दिये, जिस कारण लेवरो का पेमेन्ट व बैंक की किस्त नही दे पाया, इसके अतिरिक्त भी उस पर और भी कर्जा है, इसीलिए परेशान होकर अपनी एक्टीवा ग्रीनसिटी माढ़ोताल में झाड़ियो के पास छिपा दिया और चोरी की रिपोर्ट थाना माढ़ोताल में की थी ताकि इंश्योरेंस कंपनी से गाड़ी का पैसा निकल जाए और गाड़ी की किश्त भी नही देना पड़े, इसलिये एफआईआर कराने के लिए सीएम हेैल्पलाईन का भी सहारा लिया था। थाना माढेाताल में एक्टीवा चोरी की झूठी एफआईआर कराने वाले मनीष रैकवार के विरूद्ध विधिवत धारा 182,211 जाफौ के तहत कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ कर झूठी एफआईआर का खुलासा करने में थाना प्रभारी माढ़ोताल श्रीमति रीना पांडे शर्मा, उप निरी यदुवंश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक बसोरीलाल, आरक्षक शशिप्रकाश की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page