अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेशस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

जिले में अब तक 5 लाख 32 हजार 147 व्यक्तियों ने लगवाया कोविड टीका

अनूपपुर (विकास ताम्रकार) जिले में 18 से 44 वर्ष, 45 से 59 वर्ष, 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं तथा शिशुवती महिलाओं द्वारा उत्साहपूर्वक कोविड-19 का टीका लगवाया जा रहा है। अब तक 5 लाख 32 हजार 147 व्यक्तियों द्वारा कोविड-19 टीके की प्रथम और द्वितीय डोज लगवाई जा चुकी है। इसमें 4 लाख 47 हजार 14 व्यक्तियों ने प्रथम व 85 हजार 133 व्यक्तियों ने द्वितीय डोज लगवाई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.सी. राय ने बताया है कि जिले में अब तक 4 हजार 514 हेल्थ केयर वर्करों को प्रथम व 3 हजार 509 हेल्थ केयर वर्करों को द्वितीय, 2 हजार 734 फ्रंट लाईन वर्करों को प्रथम डोज व 2 हजार 66 फ्रंट लाईन वर्करों को द्वितीय, 18 से 44 वर्ष के 2 लाख 80 हजार 363 व्यक्तियों को प्रथम तथा 33 हजार 517 व्यक्तियों को द्वितीय, 45 से 59 वर्ष के 1 लाख 6 हजार 843 व्यक्तियों को प्रथम व 29 हजार 780 व्यक्तियों को द्वितीय, 60 वर्ष से अधिक आयु के 48 हजार 764 व्यक्तियों को प्रथम और 15 हजार 944 व्यक्तियों को द्वितीय, 2 हजार 903 गर्भवती महिलाओं को प्रथम एवं 290 गर्भवती महिलाओं को द्वितीय, 893 शिशुवती महिलाओं को प्रथम एवं 27 शिशुवती महिलाओं को कोविड-19 का द्वितीय डोज लगाया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page